फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलेंडर के चोरी करने वाले आरोपी को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नई टिहरी। प्राथमिक विद्यालय सौंदकोटी से गैस सिलेंडर चोरी करने के आरोपी को राजस्व पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
टिहरी तहसील के राजस्व पुलिस चौकी रानीचौरी में 25 मार्च 2017 को प्राथमिक विद्यालय सौंदकोटी के शिक्षकों ने स्कूल के गैस सिलेंडर चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। 11 अक्तूबर की शाम को राजस्व पुलिस की टीम ने लोनिवि चंबा के समीप आरोपी बंटी उर्फ चंद्रवीर सिंह पुत्र विक्रम सिंह निवासी सौंदकोटी को सिलेंडर के साथ गिरफ्तार किया। बृहस्पतिवार को आरोपी को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चंद्रमणी राय की अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। राजस्व उपनिरीक्षक सूरदास गडोई, मनोहर लाल अंजवाल, रविंद्रनाथ ने बताया कि आरोपी बुधवार शाम को सिलेंडर को बेचने के लिए ले जा रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें