फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: खराब मीटर और समय से बिल नहीं मिलने से उपभोक्ता परेशान

Wed, 27 Nov 2024 06:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लंबगांव (टिहरी)। विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच की पहल पर विद्युत सब स्टेशन में उपभोक्ताओं के लिए शिविर आयोजित किया गया है। इस दौरान खराब मीटर, ज्यादा बिल आने और समय पर बिल न मिलने से जुड़ी 39 शिकायतें दर्ज हुई। उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच उत्तरकाशी की ओर से रैका, कंडियाल गांव, घंडियाल गांव, माजफ, कुरान, सिरवाल गांव, रमोल गांव व शुक्री गांव के उपभोक्ताओं के लिए शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान उपभोक्ता चंदन सिंह, धर्म सिंह, हरिओम पंवार, उमेद सिंह, राकेश, मोहन सिंह, जितेंद्र सिंह प्रेमदास ने खराब मीटर के चलते ज्यादा बिल आने और मीटर बदलने के बावजूद समय पर बिल न मिलने की शिकायत दर्ज कराई गई। मंच के उपभोक्ता सदस्य संतोष भट्ट ने उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों की जानकारी दी। इस मौके पर मंच के न्यायिक सदस्य कीर्ति प्रसाद भट्ट, तकनीकी सदस्य भूपेंद्र सिंह कनेरी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें