कोरोना संक्रमण के लॉकडाउन के लंबे अंतराल के बाद सोमवार को राजकीय महाविद्यालय खोल दिए गए हैं। यहां पीजी कालेज में पहले दिन छात्र-छात्राओं की खूब चहल-पहल रही। इस दौरान छात्रों ने कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का पूरा पालन किया। प्राचार्य डा. रेनु नेेगी ने बताया कि सोमवार को कोविड-19 के दिशा निर्देशों के तहत कक्षाएं शुरू की गई। छात्रों के लिए मास्क और सामाजिक दूरी का पालन करने के निर्देश दिए गए थे। संवाद