फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों को पढ़ाया स्वच्छता का पाठ

विज्ञापन
जौनपुर के हटवाल गांव में नेहरू युवा केंद्र ने चलाया सफाई अभियान। - फोटो : NEW TEHRI
विज्ञापन
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत नेहरू युवा केंद्र और नागराजा युवा सेवा समिति से जुड़े स्वयं सेवकों ने हटवाल गांव और नागराजा मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। साथ ही जन जागरूकता रैली निकालकर लोगों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया। ग्रामीणों को कोरोना वैक्सीनेशन और जल जीवन मिशन के बारे में भी जानकारी दी गई। समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र हटवाल, ग्राम प्रधान सुनीता देवी ने कहा कि गांव में हर माह इस तरह का सफाई अभियान चलाया जाना चाहिए। अब केंद्र सरकार ने स्वच्छ भारत मिशन-2 कार्यक्रम शुरू कर दिया है। इसके तहत अब ग्राम पंचायतों में भी स्वच्छता कार्यक्रम चलाए जाएंगे। इस मौके पर जितेंद्र हटवाल, वीरेंद्र सिंह, जसपाल, सचिन, सतेंद्र हटवाल, रोहित, राजपाल, विजेंद्र, नवीन, आशीष, मंजीत, केशव, महेश, नितिन, ऋषभ आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें