राजकीय महाविद्यालय थत्यूड़ की एनएसएस इकाई, देवलसारी पर्यावरण समिति, थत्यूड़ थाना पुलिस और हिलदारी संगठन की संयुक्त पहल पर अगलाड नदी किनारे स्वच्छता अभियान चलाया गया। एनएसएस स्वयं सेवियों ने और विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने नदी किनारे विभिन्न स्थानों पर बिखरे पड़े सिंगल यूज प्लास्टिक एकत्रित किया। इस दौरान स्वयं सेवियों ने स्थानीय लोगों को कूड़ा प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण के गुर बतलाए। इस मौके पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी संकदीप कश्यप, देवालसरी पर्यावरण संरक्षण समिति के अरुण गौड़, रवि चंद, डा. बिट्टू सिंह, डा. गुलनाज फातिमा, डा. संगीता, डा.अखिल, हिलदारी संगठन के अरविंद शुक्ला आदि उपस्थित रहे।