Iलोक संस्कृति के संरक्षण के लिए स्थानीय नागरिकों से पहल करने की अपील
I
Iमकर संक्रांति पर विवेक मेमोरियल सुरगंगा संगीत विद्यालय की ओर से नगर क्षेत्र में लोक रंग उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रदेशों के लोकगीतों की प्रस्तुति दी। दूसरी ओर, कोटेश्वर पर्यटन एवं विकास मेले के दूसरे दिन स्थानीय लोगों ने कोटेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना कर सुख समृद्धि का आशीर्वाद लिया। वहीं कंडीसौड़ नागराजा और शिवालय में भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। विवेक मेमोरियल सुरगंगा संगीत विद्यालय के लोक रंग उत्सव का डॉ. यूएस नेगी, सुरगंगा संगीत विद्यालय के निदेशक डॉ. विकास फोंदणी, डॉ. निशांत भट्ट, महीपाल सिंह नेगी और चरण सिंह नेगी ने उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि लोक संस्कृति के संरक्षण के लिए सरकार के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों को भी पहल करनी चाहिए। नतालिया भट्ट और स्वास्तिका ने लोकगायक गिरीश गिर्दा के गीत उत्तराखंड मेरी मातृभूमि की शानदार प्रस्तुति दी। दिव्यांश जखमोला, आदित्य भट्ट ,वैमनवी, अक्षत, कॉस्तूबी ने कांधी मां धारली राधा, पिंकी रावत ने राजस्थानी गीत घूमर, मीनाक्षी सेमवाल ने गुजराती गीत, साक्षी सुयाल ने पंजाबी तड़का, आदित्य पांडेय, नीता गौनियाल ने पारंपरिक बेड़ा गीत गाए। स्कूल प्रबंधन की ओर से प्रस्तुति देने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर संजय कुमार, मास्टर आदित्य भट्ट, आस्था, विदुषी, आरवी, आयुष, रितिका, अर्जुन चंद्र, सूरज कुमार प्रीति भट्ट, कविता पेटवाल मौजूद रहे। इधर, कंडीसौड़ नागराजा मंदिर और शिवालय में भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। इस मौके पर पार्वती देवी, जशोदा देवी, शैला देवी, रेखा देवी, शोभना देवी, प्रेमलाल भट्ट, राकेश गुसाईं, प्रेम सिंह कुमाई आदि मौजूद रहे।I