फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल विकास विभाग ने नैल में निकाली जागरूकता रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से चंबा ब्लाक के नैल गांव में जागरूकता अभियान चलाया गया। बताया गया कि सरकार की ओर से महिला हितों के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है। महिला शक्ति केंद्र की महिला कल्याण अधिकारी डा. विजयलक्ष्मी ने कहा कि बाल विकास विभाग की ओर से गर्भवती महिलाओं, धात्री और बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए पोषण योजना चलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाएं और नवजात बच्चों को समय पर टीके लगाएं। इस मौके पर जिला समन्वयक रजनी लखेड़ा, राखी असवाल, प्रधान विनोद प्रसाद उनियाल और मधुबाला आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें