उत्तराखंड वन विकास निगम के जीएम/ मुख्य वन संरक्षक निशांत शर्मा ने जिले का भ्रमण कर विभागीय योजनाओं की समीक्षा की। कहा कि जिन योजनाओं के निर्माण को लेकर वनभूमि की एनओसी मिल गई है, उन स्थानों पर पेड़ों के छपान में विलंब न किया जाए। वन विकास निगम के महाप्रबंधक शर्मा ने डांडाचली से तेगना मोटर मार्ग, जल विद्युत निगम घनसाली, रौंसाल, गेंवाली, सौड़, ज्यूंदाणा का निरीक्षण किया। कहा कि स्लीपर का विभागीय कार्मिक निगरानी करते रहें। इस मौके पर डीएफओ डा. कोको रोसे, लौगिंग अधिकारी बालकराम, ओमप्रकाश शाह, अनिल कुमार आदि मौजूद थे।