फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: चवालखेत-भोनाबागी सड़क का होगा डामरीकरण कार्य

Fri, 22 May 2026 06:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क के सुधारीकरण और डामरीकरण के लिए 1़ 90 लाख की स्वीकृति
विज्ञापन


नई टिहरी। जिला मुख्यालय से सटे चवालखेत-भोनाबागी मोटर मार्ग के करीब तीन किलोमीटर हिस्से के डामरीकरण के लिए 1 करोड़ 90 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। लंबे समय से ग्रामीण सड़क सुधार की मांग कर रहे थे। भोनाबागी से बुडोगी गांव के चवालखेत (डांडा) तक वर्ष 2019 में सड़क का निर्माण हुआ था, लेकिन सड़क कच्ची और खराब होने से लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही थी। ग्राम प्रधान भूपेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हैं और बरसात में कीचड़ जमा होने से दोपहिया वाहन फिसलने का खतरा बना रहता है। उन्होंने बताया कि गांव के बच्चे रोज पढ़ाई के लिए जिला मुख्यालय जाते हैं, लेकिन खराब सड़क के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सड़क डामरीकरण होने से ग्रामीणों को बेहतर सुविधा मिलेगी और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। चवालखेत क्षेत्र से चंबा, सुरकंडा, चंद्रवदनी और हिमालय की चोटियों का सुंदर दृश्य दिखाई देता है। सड़क सुधरने के बाद स्थानीय युवा होम स्टे जैसे स्वरोजगार शुरू कर सकेंगे और पर्यटकों की संख्या बढ़ने से क्षेत्र को आर्थिक लाभ मिलेगा।

इनका क्या है, कहना

सड़क के डामरीकरण हेतु निविदाएं जारी की जा चुकी है। टेंडर खुलने के बाद सड़क डामरीकरण का कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।

जेएस खाती, ईई लोनिवि चंबा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें