फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: चंबा ब्लॉक की संस्कृत प्रतियोगिता 23 और 24 को

Fri, 04 Sep 2026 06:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार के लिए उत्तराखंड संस्कृत संस्थानम् की ओर से ब्लॉक स्तर पर छह प्रकार की संस्कृत स्पर्धा आयोजित की जा रही है। स्पर्धा के विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार दिया जाएगा। यह जानकारी देते हुए खंड संयोजक केबी सिंह ने बताया कि स्पर्धा कनिष्ठ वर्ग में कक्षा छह से 10 वीं तक और वरिष्ठ वर्ग में कक्षा 11 से एमए,एमएससी के छात्र प्रतिभाग कर सकते हैं। स्पर्धा में मान्यता प्राप्त विद्यालय और महाविद्यालय के छात्र प्रतिभाग कर सकते हैं। खंड संयोजक ने बताया कि चंबा ब्लॉक की स्पर्धा 23 और 24 सितंबर 2026 को राजकीय संस्कृत महाविद्यालय चंबा में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में संस्कृत नाटक, समूह गान, समूह नृत्य संस्कृत वाद-विवाद प्रतियोगिता, आशु भाषण, श्लोकोच्चारण आदि प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। ब्लॉक के बाद जिला और उसके बाद राज्य स्तर पर भी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। विजेता प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार और प्रमाणपत्र दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें