फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की गलत नीतियों के कारण बढ़ रही महंगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बौंसाड़ी में आयोजित किसान सभा के ग्राम कमेटी सम्मेलन में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के लिए केंद्र की मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराया गया। इस दौरान ग्राम कमेटी का गठन कर जगदीश सिंह को अध्यक्ष बनाया गया।
विज्ञापन

प्रतापनगर के बौंसाड़ी में जगदीश सिंह की अध्यक्षता में आयोजित सम्मेलन में वक्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार पर पूंजीपतियों के दबाव में काम करने का आरोप लगाया। जिला सचिव भगवान सिंह राणा ने कहा कि बढ़ती बेरोजगारी और रसोई गैस, खाद्य पदार्थों की दामों बेतहाशा वृद्धि के कारण आम आदमी का घर चलाना मुश्किल हो गया है। गांव में जंगली जानवर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। उन्होंने जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा करने, महंगाई रोकने और रोजगार के साधन बढ़ाने की मांग की। इस दौरान हुए ग्राम कमेटी के चुनाव में वीर सिंह, दीर्घ पाल सिंह उपाध्यक्ष, सुमेर सिंह रावत सचिव, दिनेश सिंह सह सचिव और लक्ष्मी सिंह कोषाध्यक्ष चुने गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें