उत्तरकाशी। चिन्यालीसौड़ के उड़खोला गांव के पास मंगलवार की शाम को एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई, जिसमें सवार तीन लोग घायल हो गए, जिनमें से एक को देहरादून रेफर किया गया। एसओ धरासू रविंद्र यादव ने बताया कि कार सवार स्थानीय बाजार बनचौरा से अपने घर उडखोला जा रहे थे। उडखोला के पास कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई, जिसमें निकिता पत्नी विजय प्रकाश ग्राम उडखोला गंभीर रूप से घायल हो गई। जबकि धर्मेंद्र पुत्र मोहन लाल, स्वीटी पुत्री जयप्रकाश को हल्की चोट आई है, जिनका उपचार एलोपैथिक चिकित्सालय बनचौरा में चल रहा है। जबकि गंभीर घायल निकिता को देहरादून रेफर किया गया है।