फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से कार खाई में गिरी, चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
घनसाली मोटर मार्ग पर पिलखी के पास विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक की टक्कर लगने से कार सड़क से करीब 70 मीटर नीचे गिर गई, जिससे कार चालक घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के मदद से घायल को पीएचसी पिलखी पहुंचाया। घनसाली थानाध्यक्ष प्रदीप रावत ने बताया कि पडागली इंटर कालेज में कार्यरत पीटीआई लोकेंद्र सिंह रावत पुत्र बचन सिंह रावत निवासी खवाड़ा बृहस्पतिवार सुबह कालेज से घनसाली लौट रहे थे। इस बीच पिलखी से पहले विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक की टक्कर लगने से कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। उन्होंने बताया कि कार का एयर बैग खुलने से उन्हें हल्की चोटें आई है। घायल कार चालक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिलखी में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक डा. श्याम विजय ने उन्हें खतरे से बाहर बताकर ऐतिहातन जांच के लिए देहरादून भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें