फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कूड़ा निस्तारण संयंत्रों की बढ़ेगी क्षमता: डीएम

Wed, 14 Oct 2026 06:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए जिला प्रशासन ने छह स्थानों पर संचालित कूड़ा संयंत्रों की क्षमता बढ़ाने का निर्णय लिया है। डीएम नितिका खंडेलवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में चंबा के भाटूसैंण, भिलंगना के मयकोट, जाखणीधार के जलवागांव मल्ला, प्रतापनगर के रमोल गांव, नरेंद्रनगर के शिवपुरी और जौनपुर के रौंतू की बेली स्थित कूड़ा पृथक्करण एवं निस्तारण संयंत्रों के विस्तार करने पर चर्चा की गई। बैठक में विभिन्न विकासखंडों में कूड़ा उठान, पृथक्करण और निस्तारण की व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। उक्त स्थानों पर कूड़ा संयंत्रों की क्षमता बढ़ाने और व्यवस्थाओं में सुधार के प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए ताकि बढ़ती जरूरतों के अनुरूप कूड़े का निस्तारण किया जा सके। डीएम ने प्रतिदिन कूड़ा उठाने वाले वाहनों और कूड़ा संग्रहण की व्यवस्था की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कूड़े को अलग-अलग श्रेणियों में बांटने की व्यवस्था ठीक ढंग से लागू की जाए, जिससे उसका उचित निस्तारण हो सके। बैठक में सीडीओ वरुणा अग्रवाल, जिला पंचायत के एएमए गणेश भट्ट आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें