कुठ्ठा-गोदमू-जाख मोटर मार्ग पर रविवार रात एक स्कूटी सवार की मौत हो गई। थानाध्यक्ष चंदन सिंह चौहान ने बताया कि स्थानीय लोगों से मिली सूचना के मुताबिक रविवार रात बौराड़ी में फर्नीचर की दुकान संचालक जयेंद्र नेगी (38) पुत्र मातबर सिंह निवासी जसपुर दुकान बंद कर स्कूटी से अपने घर जा रहे थे कि गांव पहुंचने से पहले स्कूटी रपटने से जयेंद्र के सिर पर गंभीर चोट आ गई। ग्रामीणों को घटना का पता चलने पर उसे जिला चिकित्सालय बौराड़ी पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। व्यापारी के निधन सोमवार को बौराड़ी बाजार शोक में बंद रहा।