बसपा ने आगामी विधानसभा चुनाव तैयारियों के तहत कुम्हारखेड़ा में बैठक कर संगठन की मजबूती पर जोर दिया। पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सूरजमल ने कहा कि वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में बसपा पूरी तैयारी के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को याद दिलाया कि वर्ष 1995-96 में यूपी की मुख्यमंत्री रहते हुए मायावती ने उत्तराखंड में रुद्रप्रयाग, ऊधम सिंह नगर, चंपावत और बागेश्वर जिलों का गठन किया था। इस दौरान प्रमोद कुमार श्याम वेदी को नरेंद्रनगर विधानसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। जबकि मोहनलाल को जिला चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया। बैठक में प्रदेश महासचिव मदनलाल, जिलाध्यक्ष दिनेश कोहली और ओमप्रकाश मौजूद थे।