फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: बीपीएड पैठाणी बना राज्य स्तरीय फुटबॉल का सिरमोर

Fri, 06 Feb 2026 05:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बीपीएड पैठाणी बना राज्य स्तरीय फुटबॉल का सिरमोर
विज्ञापन

पाबाै। विकासखंड मुख्यालय में आयोजित स्व. विपिन सिंह व स्व. प्रताप सिंह स्मृति राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बीपीएड पैठाणी के नाम रहा। अंडर-16 वर्ग के फाइनल में छानी ने पौड़ी एफसी को हराया। रस्साकशी प्रतियोगिता में कोठली की महिला टीम कोटा को हराकर विजेता बनीं। पाबौ के खुड्डेश्वर खेल मैदान में फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बीते बृहस्पतिवार देर शाम तक खेला गया। फाइनल मुकाबला बीपीएड पैठाणी और 12वीं गढ़वाल के बीच खेला गया। दोनों ही टीमों ने शुरुआत से आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। मैच के दूसरे हाफ तक मुकाबला बराबरी का बना रहा। मैच समाप्ति से कुछ मिनट पहले बीपीएड पैठाणी के पंकज छेत्री ने शानदार गोल कर अपनी टीम को 1-0 से जीत दिलाई। विजेता बीपीएड पैठाणी टीम को मुख्य अतिथि के रूप में राठ महाविद्यालय पैठाणी प्राचार्य डॉ. जितेंद्र नेगी, समिति अध्यक्ष कर्मवीर भंडारी, संरक्षक दुर्गेश प्रसाद व जिपं सदस्य भरत रावत ने ट्रॉफी और नकद पुरस्कार दिए। पंकज छेत्री को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस मौके पर मातबर सिंह चौहान, सुधीर रावत, हरेंद्र कोहली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें