नई टिहरी के बौराड़ी में बूथ पर मतदाता सूची अभियान का निरीक्षण करते एडीएम रामजी शरण शर्मा।
- फोटो : NEW TEHRI
फोटोयुक्त विधानसभा निर्वाचक नामावली के विशेष पुनर्रीक्षण कार्यक्रम के तहत शनिवार को एडीएम, एसडीएम और तहसीलदारों द्वारा जिले के सभी मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया गया, जिसमें अधिकतर मतदेय स्थलों पर बीएलओ उपस्थित पाए गए। एडीएम रामजी शरण शर्मा ने बताया कि जो बीएलओ मतदेय स्थलों पर उपस्थित नहीं थी, उनके निलंबन की कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को पत्र भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि विशेष संक्षिप्त पुनर्रीक्षण के स्पेशल कैंप के दौरान टिहरी विधानसभा क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक स्कूल उठड़ की बीएलओ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अनीता रावत, प्राथमिक स्कूल टिपरी की बीएलओ रेखा और प्राथमिक स्कूल गेंवली की बीएलओ संगीता देवी मतदेय स्थल पर नहीं मिली। उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को पत्र भेजा जा रहा है।