लंबगांव (टिहरी)। भदूरा पट्टी की ग्राम पंचायत खिट्टा में आयोजित पांडव लीला का पूजा-अर्चना, हवन-यज्ञ और प्रसाद वितरण के साथ समापन हो गया। समापन पर ग्रामीणों की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। पूर्व संध्या पर मां भगवती के पंडाल में विशेष धार्मिक आयोजन हुआ। इस दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र की खुशहाली, सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रदीप चंद रमोला ने कहा कि पांडव लीला लोक संस्कृति, धार्मिक आस्था और पारंपरिक विरासत का अभिन्न हिस्सा है। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को सत्य, धर्म और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देने के साथ अपनी संस्कृति से जोड़ता है। उद्योगपति चंद्रवीर पोखरियाल ने कहा कि लोक संस्कृति और पौराणिक परंपराओं के संरक्षण में ग्रामीणों की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गोविंद रावत, पूर्व प्रधान चंद्रशेखर पैन्यूली, आयोजन समिति के अध्यक्ष भगवान सिंह रावत, संरक्षक बचन सिंह पोखरियाल, ग्राम प्रधान रजनी रावत आदि थे। संवाद