विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा जिले की सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में सम्मेलन आयोजित करेगी। इसकी शुरूआत धनोल्टी विधानसभा से 18 अक्तूबर से होगी। सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक समेत कई राष्ट्रीय, प्रदेशस्तर के पदाधिकारी मुख्य वक्ता के तौर पर शिरकत करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी ने बताया कि समाज के प्रबुद्ध जनों को भाजपा की विचारधारा और केंद्र, राज्य सरकार के विकास कार्यो को पहुंचाने के लिए सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। 18 अक्तूबर को धनोल्टी विधानसभा के ब्लॉक मुख्यालय थत्यूड़, 22 को घनसाली, 23 को नरेंद्रनगर, 24 को प्रतापनगर के ओणेश्वर मंदिर प्रांगण देवल, 25 अक्तूबर को टिहरी विधानसभा के पार्टी कार्यालय नई टिहरी व देवप्रयाग के कीर्तिनगर में सम्मेलन संपन्न होगा। सम्मेलन में प्रत्येक बूथ से 10-10 प्रबुद्ध जन शामिल होंगे।