भाजपा प्रतापनगर मंडल द्वितीय के शक्ति केंद्र संयोजक मनोनीत किए गए। मंडल अध्यक्ष हर्षमणी सेमवाल ने बताया कि शक्ति केंद्र भेनगी प्रथम में भगवान सिंह भंडारी, द्वितीय में धर्मवीर सिंह भंडारी, मोटणा प्रथम में करण सिंह, द्वितीय में तेजपाल सिंह, खोलगढ़ में उम्मेद सिंह रावत, मिश्रवाणगांव में होशियार सिंह पंवार, मांजफ में गुमान सिंह बरियाल, पिलानीधार में सत्य प्रसाद डिमरी, थापला में चंदन बगियाल को संयोजक बनाया गया। ढुंग बडवाली प्रथम में नवीन रमोला, द्वितीय में गुरुचरण, सिलोली प्रथम में मैचंद सिंह, द्वितीय में मगन सिंह गुनसोला, जलवालगांव प्रथम में देवेंद्र नौटियाल, द्वितीय में टिकम सिंह को संयोजक बनाया गया है। बताया कि सभी शक्ति केंद्र संयोजक अपने-अपने क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों से निरंतर संवाद बनाकर विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। संवाद