I
IIनगर पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी रोशन रांगड के साथ प्रतापनगर पूर्व विधायक विजय सिंह पंवार ने वार्ड संख्या एक और दो में घर-घर जाकर लोगों से वोट मांगें। पूर्व विधायक पंवार ने कहा कि भाजपा ने नगर पंचायत लंबगांव का गठन कर लोगों को नई सुविधाओं को देने का काम किया है। कहा कि भाजपा का अध्यक्ष चुने जाने पर नगर पंचायत में तेजी से विकास कार्य होंगे। नगर पंचायत के प्रथम कार्यकाल में वाहन पार्किंग, ट्रेचिंग ग्राउंड, नालियों का निर्माण, नगर पंचायत के आंतरिक संपर्क मार्गों का निर्माण कर विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का काम किया है। भाजपा प्रत्याशी रांगड ने कहा कि इस बार उन्हें जनता का आशीर्वाद मिला तो वह नगर पंचायत का चहुंमुखी विकास कर जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। इस मौके पर राजवीर कंडियाल, राजपाल राणा, त्रिलोक रावत, ममता पंवार, प्रमिला उनियाल, जेठा लाल, महादेव सिंह मौजूद थे।I