नई टिहरी। जौनपुर ब्लॉक के देवलसारी में पहली बार चार दिवसीय पक्षी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। पक्षी महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। 16 से 19 नवंबर तक पक्षी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इससे पहले चार बार देवलवारी में मई-जून माह में तितली महोत्सव का आयोजन हो चुका है। देवलसारी पर्यावरण संरक्षण एवं विकास संस्थान के निदेशक अरूण गौड़ ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि महोत्सव में प्रकृति प्रेमी, पर्यावरणविद्, फोटोग्राफर और स्थानीय छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करेंगे। महोत्सव के दौरान उन्हें देवलसारी क्षेत्र में मौजूद पक्षियों की विभिन्न प्रजातियों के बारे में जानकारी दी जाएगी। छात्रों को देवलसारी पैदल भ्रमण कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि देवलसारी क्षेत्र में हिमालयन प्रोनिया, यलो ब्रेस्टेड, ग्रीन पिच, लोंग टेल मिनिविट, हिमालय ग्रिप्रिन, हिमालय ब्लैक लोर्ड टिट, ब्लैक फैगुलेन, लार्ज विल्ड क्रो, ब्राउन हुड आन, हिमालयन प्रनिया, यलो बेस्टेड, लाग टेल पक्षियों की प्रजातियां मौजूद हैं। संवाद