फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलायन रोकने को बेहतर शिक्षा होना जरूरी : उपाध्याय

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। ज्ञानदीप अकादमी चंबा के वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने लोक नृत्य, जौनपुरी, जौनसारी और कुमांउनी लाेक गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दी। वार्षिकोत्सव में मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विधायक किशोर उपाध्याय ने वार्षिकोत्सव का दीप जलाकर उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही सभ्य नागरिक का निर्माण होता है। पहाड़ी क्षेत्रों में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाकर पलायन रोका जा सकता है। कहा कि सरकार इस क्षेत्र में हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने स्कूल के विकास के लिए मदद का भरोसा दिया। प्रधानाचार्य देवेंद्र चौहान ने स्कूल की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय महामंत्री महादेव मैठाणी, सतवीर पुंडीर, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य सोमवारी लाल सकलानी, प्रबंधक सत्य प्रकाश बहुगुणा, सतीश उनियाल, आशीष सकलानी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें