फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: भूस्खलन से 48 घंटे बंद रहा बड़ेथी-बनचौरा-बदरीगाड मोटर मार्ग

Sat, 11 Jul 2026 06:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
- मूसलाधार बारिश से सड़क पर आया भारी मलबा, पुश्ता भी क्षतिग्रस्त
विज्ञापन

नैनबाग(टिहरी)। क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित हो रहा है। बड़ेथी-बनचौरा-बद्रीगाड मोटर मार्ग पर भारी भूस्खलन होने से नौ जुलाई को दोपहर एक बजे भारी भूस्खलन के कारणसड़क पूरी तरह बंद हो गई जिससे मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लोगों को घंटों तक परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके बाद 10 जुलाई को मौके पर जेसीबी मशीन पहुंची और मलबा हटाने का कार्य शुरू किया गया। लगातार हो रही बारिश के बावजूद पूरी रात राहत कार्य जारी रहा। जेसीबी ऑपरेटर ने जोखिम के बीच सड़क से मलबा हटाने के साथ पहाड़ी की ओर बैक कटिंग का कार्य किया, जिसके बाद शनिवार सुबह करीब 48 घंटे बाद सुबह 11 बजे मार्ग पर यातायात बहाल किया जा सका। सड़क खुलने के बाद क्षेत्रवासियों और यात्रियों ने राहत की सांस ली। जौनपुर प्रधान संगठन के अध्यक्ष प्रदीप कवि ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर एक बजे करीब भारी भूस्खलन के कारण सड़क बंद हो गई थी। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता मदनमोहन जोशी और मनीष चौहान ने बताया कि भूस्खलन के कारण सड़क पर भारी मात्रा में मलबा जमा हो गया था और पुश्ता भी क्षतिग्रस्त हो गया था। ऐसे में पहाड़ी की ओर कटिंग करनी पड़ी। उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह तक सड़क को सुरक्षित बनाकर वाहनों की आवाजाही शुरू करा दी गई है। विभाग की ओर से मार्ग की लगातार निगरानी की जा रही है ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें