थत्यूड़ (टिहरी)। जौनपुर ब्लाॅक के भटोली में पर्यटन क्रीड़ा एवं संस्कृति संरक्षण समिति सिलगांव की पहल पर आयोजित तीन दिवसीय खेलकूद, सांस्कृतिक एवं विकास महोत्सव पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हो गया। प्राथमिक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में जीपीएस स्कूल घडियाला प्रथम रहा। वॉलीबाल में बाडासारी प्रथम और बंगलो की कंडी द्वितीय रहा। बालिका वर्ग की दौड़ में मीनाक्षी सजवान प्रथम और सारिका द्वितीय रही। बालक वर्ग की दौड़ में शिवम प्रथम और आदर्श द्वितीय रहा। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व खेल राज्य मंत्री नारायण सिंह राणा ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से नई प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। इस मौके पर राजेश नौटियाल, जिला पंचायत सदस्य कविता रौछैला, मीनाक्षी देवी, आयोजन समिति के अध्यक्ष हुकम सिंह रावत, सचिव महिपाल राणा, उपाध्यक्ष वीरेंद्र पंवार, शेर सिंह पुंडीर उपस्थित रहे। संवाद