फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत से गिरे जवान की छाती में घुसा सरिया, मौत

विज्ञापन
फ़ाइल फोटो मृतक जवान राजेन्द्र दसौनी - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। मुनस्यारी के सेरासुरईधार ग्राम पंचायत में अवकाश पर घर आए 27 वर्षीय सैनिक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजन छत से गिरने और सीने में सरिया घुसने से मौत होने बता रहे हैं। पुलिस को मौके पर बंदूक भी मिली है। जानकारी के अनुसार, राजेन्द्र सिंह दसौनी पुत्र मंगल सिंह दसौनी कुमाऊं रेजिमेंट में कलकत्ता में कार्यरत था। वह छुट्टी पर घर आया था। सोमवार को दोपहर उसकी मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक राजेंद्र छत से गिर गया था इस दौरान उसकी छाती में सरिया घुस गया। उसे मुनस्यारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। घर में मृतक जवान के माता पिता, पत्नी और दो माह की बेटी है। सूचना पर प्रभारी थानाध्यक्ष मुनस्यारी महेश जोशी एवं टीम ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष के मुताबिक घटनास्थल पर कारतूस वाली एक बंदूक बरामद हुई है। जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें