नई टिहरी। टिहरी विधानसभा क्षेत्र की दो सड़कों के डामरीकरण, पुनर्निर्माण और सुधारीकरण की राह आसान हो गई। शासन ने मुख्यमंत्री की घोषणाओं में शामिल कपरियासैण-मरूकी चौंडी, रतौली-दणौली मोटर मार्गों के लिए 4.39 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी है। विधायक किशोर उपाध्याय ने बताया कि अपर सचिव महावीर सिंह चौहान की ओर से जारी शासनादेश के अनुसार 3.30 किलोमीटर लंबे कपरियासैण-मरूकी चौंडी मोटर मार्ग के डामरीकरण एवं सुधारीकरण के लिए 2 करोड़ 47 लाख 44 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं। वहीं 2.405 किलोमीटर लंबे रतौली-दणौली मोटर मार्ग के पुनर्निर्माण एवं सुधारीकरण के लिए 1 करोड़ 92 लाख 41 हजार रुपये की स्वीकृति मिली है। दोनों सड़कों के लिए चालू वित्तीय वर्ष में 10-10 हजार रुपये की टोकन मनी जारी की गई है। संवाद