फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: रिजल्ट घोषित न होने से नाराज छात्रों ने की तालाबंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय की ओर से विभिन्न परीक्षाओं का परिणाम घोषित नहीं किए जाने से आक्रोशित बालगंगा महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने प्राचार्य कक्ष और प्रशासनिक भवन में तालाबंदी कर दूसरे दिन भी धरना दिया। छात्रों ने जल्द रिजल्ट घोषित नहीं होने पर अनशन शुरू करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बालगंगा महाविद्यालय सेंदुल केमर के छात्र-छात्राओं ने दूसरे दिन भी धरना देते हुए तालाबंदी की। उन्होंने कहा कि चार माह पहले बीए की सभी परीक्षाएं हो चुकी हैं लेकिन रिजल्ट घोषित नहीं किया जा रहा है। इससे छात्रों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है। एबीवीपी के आशुतोष बिष्ट, सलिना पंवार ने कहा कि विवि की लापरवाही के चलते रिजल्ट घोषित नहीं हो पा रहा है। विवि में अव्यवस्था हावी है। छात्र-छात्राएं रिजल्ट जारी नहीं होने पर दर-दर भटक रहे हैं लेकिन विवि प्रशासन छात्रों का रिजल्ट घोषित करने की मांग को गंभीरता से नहीं ले रहा है। उन्होंने जल्द समस्या का समाधान न होने पर अनशन की चेतावनी दी है । इस मौके पर सचिन, माधुरी, श्वेता, पायल करिश्मा, आसी, बबीता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें