राजकीय महाविद्यालय पोखरी में अमृत महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। प्रभारी प्राचार्य एके सिंह ने महोत्सव का शुभारंभ करते हुए गांधी की दांडी मार्च यात्रा की छात्र-छात्राओं को जानकारी। एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डा. राम भरोसे ने गांधी के सत्य, अहिंसा के विचारों व डा. मुकेश सेमवाल ने दांडी यात्रा में गांधी के ओर से किए गए कार्यों से अवगत कराया। इस दौरान एनएसएस स्वयंसेवियों प्रियंका, किरनदीप, सपना, सिमरन, मनीषा पुंडीर, अंजलि, शिवानी ने भाषण और काव्य पाठ प्रस्तुत की। इस मौके पर डा. विवेकानंद भट्ट, डा. सरिता देवी, अंकित, रचना राणा, रेखा नेगी, नरेश, नरेंद्र बिजल्वाण मौजूद थे। संवाद