फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: सामान्य ज्ञान में अमन,भाषण में शुभम और पोस्टर प्रतियोगिता में आफिया प्रथम

Thu, 07 May 2026 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यटन विभागीय परिषद के रोहित अध्यक्ष और आफिया सचिव बनी
विज्ञापन




नरेंद्रनगर(टिहरी)। धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय के पर्यटन विभाग की विभागीय परिषद की ओर से सामान्य ज्ञान, भाषण और पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस दौरान विभागीय परिषद का गठन भी किया गया। जिसमें सर्वसम्मत से रोहित अध्यक्ष और आफिया को सचिव चुना गया। विभागीय परिषद की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व सैनिक हरपाल सिंह भंडारी ने कहा कि पर्यटन आधारित क्रियाकलाप छात्र-छात्राओं के व्यक्तित्व विकास के लिए जरूरी हैं। छात्रों को पर्यटन की बारीकियों को आत्मसात करते हुए स्वावलंबन की भावना को विकसित करना चाहिए। विशिष्ट अतिथि ब्लू हेवन कैंप शिवपुरी के संचालक रामपाल भंडारी ने कहा कि पर्यटन, पर्यावरण और साहसिक खेलों में सुदृढ़ सामंजस्य स्थापित करने से पर्यटन रोजगार बढ़ेगा। महाविद्यालय के पर्यटन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. संजय महर ने कहा कि साहसिक पर्यटन में रोमांस और रहस्य के साथ ही रोजगार के अवसर भी हैं। यात्रा सहायक शिशुपाल रावत ने पर्यटन संबंधी जानकारी दी। इस मौके पर अजय पुंडीर, शुभम, मिताजंलि, अमन और रोहित आदि मौजूद थे। विभागीय परिषद की ओर से आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में अमन सजवाण प्रथम, शुुभम घिमिरे द्वितीय और आफिया अहमद तृतीय स्थान पर रही। भाषण में शुभम घिमिरे प्रथम, अमन सजवाण द्वितीय, धीरेंद्र नेगी तृतीय रहे। पर्यटन पर आधारित पोस्टर प्रतियोगिता में आफिया अहमद प्रथम, शुभम घिमिरे द्वितीय और सूरज रावत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस दौरान छात्रों को रॉक क्लाइंबिंग, ट्रैकिंग, योग और राफ्टिंग की जानकारी भी दी गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें