अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का नैनबाग में दो दिवसीय अभ्यास वर्ग प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। अभ्यास वर्ग के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन की नीति और रीतियों की जानकारी दी गई। प्रदेश अध्यक्ष डा. कौशल कुमार ने कहा कि एबीवीपी राष्ट्रहित और छात्र हित में निरंतर कार्य करती आ रही है। इस मौके पर विभाग संयोजक हरेंद्र राणा, सह संयोजक तरवीन राणा, जिला संयोजक राकेश नेगी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुमन चौहान, आशीष पंवार, नारायण सिंह राणा, सुरेश कैंतुरा, संजय पंवार, बॉबी पंवार,राजवीर रावत,नितिन, सुनील नेगी, राधे बिजल्वाण आदि उपस्थित रहे।