नरेंद्रनगर (टिहरी)। धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय में विश्व एड्स दिवस पर रेड रिबन इकाई, यूथ रेडक्रॉस क्लब और राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गई। प्रभारी प्राचार्य डॉ. उमेश चंद्र मैठाणी ने गोष्ठी का उद्घाटन किया। स्वास्थ्य कर्मी के प्रेम लाल टम्टा ने कहा कि जागरूकता ही इस बीमारी का बचाव है। स्वास्थ्य केंद्रों पर बचाव के लिए किट्स और दवाइयां मौजूद हैं। रेड 0क्रॉस यूनिट के संयोजक डॉ. संजय महर ने कहा कि एड्स दिवस खानापूर्ति नहीं समझे जानें चाहिए। इस मौके पर रेड रिबन क्लब के संयोजक डॉ. मनोज फोंदणी, डॉ. अमित, लक्ष्मी कठैत, डॉ. विक्रम बर्त्वाल, डॉ. कमल बिष्ट आदि मौजूद थे।