फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: बीएड कॉलेजों में सितंबर प्रथम सप्ताह से शुरू होंगे प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
29 अगस्त को होगी बीएड में प्रवेश के लिए बैठक
विज्ञापन

चंबा (टिहरी)। श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन बीएड कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया सितंबर प्रथम सप्ताह से शुरू करने की तैयारी में है। 29 अगस्त को होने वाली बैठक में विवि प्रशासन बीएड कॉलेजों में दाखिले के लिए काउंसलिंग की तिथि घोषित करेगा। बीएड में स्टेट कोटा और मैनेजमेंट कोटे की सीटों पर प्रवेश के लिए विवि ही कॉलेजों को सीटें आवंटित करेगा। विवि की अनुमति के बिना निजी बीएड कॉलेज मैनेजमेंट कोटे की सीटोें पर सीधे प्रवेश नहीं दे सकते है। ऑनलाइन काउंसलिंग होगी और छात्र-छात्राओं को स्पॉट पर ही कॉलेज आवंटित किया जाएगा।
श्रीदेव सुमन विवि से 33 बीएड कॉलेज संबद्ध है जिसमें से राजकीय महाविद्यालय गोपेश्वर, कोटद्वार और केएलडीएवी कॉलेज रुड़की में 150 सीटें राजकीय काेटे की है। आठ राजकीय महाविद्यालय में मैनेजमेंट कोटे की सीटें है। इसके अलावा 22 निजी बीएड कॉलेज है। लगभग 33 सौ सीटों पर विवि प्रशासन को बीएड में प्रवेश करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सत्र 2023-25 के लिए विवि प्रशासन ने 23 जुलाई को बीएड प्रवेश परीक्षा आयोजित की थी। 7,668 अभ्यर्थी बीएड प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए थे। बीते सप्ताह विवि ने बीएड प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है लेकिन प्रवेश प्रक्रिया शुरू न होने से छात्र-छात्राएं परेशान है। विवि के कुलपति प्रो. एनके जोशी ने बताया कि 29 अगस्त को होने वाली बैठक में बीएड कॉलेजों में प्रवेश के काउंसलिंग की तिथि घोषित कर दी जाएगी। ऑनलाइन काउंसलिंग करने के लिए विवि तैयारी कर रहा है। बीएड का सत्र किसी भी दशा में लेट न इसके लिए सितंबर प्रथम सप्ताह से प्रवेश आरंभ करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें