थाना क्षेत्र के तहत एक महिला से छेड़छाड़ और छीनाझपटी करने के आरोपी एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। महिला ने पुलिस को तहरीर दी थी कि 14 दिसंबर को ग्राम पंचायत खसेती मैगाधार निवासी विजयराम डंगवाल ने छानियों में काम करते वक्त उसके साथ छेड़छाड़ और छीनाझपटी की। थानाध्यक्ष मो. अकरम ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।