फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: फरार चल रहा वारंटी राजस्थान से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। चेक बाउंस के आरोप में वांछित चल रहे अभियुक्त को पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार किया है। थत्यूड़ थानाध्यक्ष शांति प्रसाद चमोली ने बताया आरोपी के खिलाफ लगातार छठवीं बार कुर्की वारंट जारी किए जाने पर उप निरीक्षक राहुल थापा और सूर्य प्रताप रमोला की अगुवाई में टीम गठित की गई। टीम ने आरोपी रिचपाल पुत्र बाबूराम निवासी तीन- खुंजा हनुमानगढ़ राजस्थान की धरपकड़ के लिए उसके घर दबिश दी। बाद में अनाज मंडी में छिपे अभियुक्त रिचपाल को अनाज मंडी जिला बीकानेर राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया। वांछित को लेकर शुक्रवार को टिहरी पहुंची पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया जहां अदालत ने अभियुक्त रिचपाल को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें