फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप के प्रदेश प्रवक्ता राणा ने दिया इस्तीफा

विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता और टिहरी जिले में पार्टी के संस्थापक सदस्यों में रहे चंबा निवासी औतार सिंह राणा ने कहा कि विधानसभा चुनाव में निष्ठावान कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर महिला उत्पीड़न में लिप्त असामाजिक तत्वों और धनबल को प्राथमिकता दी जा रही है। ऐसे में संगठन में कार्य करना मुश्किल हो गया है। उन्होंने उपेक्षा से आहत आकर पार्टी की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है। राणा ने बताया कि आप ने टिहरी में किसी भी फैसले पर सामूहिक विचार और निर्णय को महत्व नहीं दिया हैं, जबकि तानाशाही तरीके से निर्णय थोपे जा रहे हैं। जिससे कार्यकर्ताओं में असंतोष बना हुआ है। ऐसे में पार्टी में बने रहना उनके लिए मुश्किल हो गया है। वह अपने समर्थकों के साथ आप से अलग हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें