फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: भालू ने गोशाला में घुसकर गाय को मार डाला

Thu, 04 Dec 2025 07:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
घनसाली (टिहरी)। भिलंगना ब्लॉक के बासर पट्टी के पौनी गांव निवासी चिरंजी प्रसाद बसलियाल की गोशाला में बंधी गाय पर भालू ने हमला कर उसे मार दिया। ग्रामीणों ने वन विभाग से भालू की दहशत से निजात दिलाने की मांग की है। गांव के नरेश बसालियाल ने बताया कि बुधवार देर रात को भालू ने गांव के बीचों-बीच बनी नरेश बसलियाल की गोशाला में घुसकर गाय को मार दिया। लोगों के शोर करने पर भालू खेतों की ओर भाग गया। सुबह वन क्षेत्राधिकारी पीएस चौहान को घटना की जानकारी दी गई। वन विभाग टीम ने जांच के बाद भालू के हमले से गाय की मौत की पुष्टि की है। वन क्षेत्राधिकारी चौहान ने बताया कि पशुपालक को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा। विभागीय टीम लगातार क्षेत्र में गश्त में जुटी है। टीम ग्रामीणों को वन्य जीवों से बचाव के तरीके बता रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें