फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरदोत्सव की तैयारियां जोरों पर

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। बौराड़ी स्टेडियम में 14 दिसंबर से शुरू होने वाले शरदोत्सव बाल मेले की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मेले में चरखी, मौत का कुआं, झूले, सरकस, बच्चों की ट्रेन आदि बच्चों के मनोरंजन के लिए कई तरह के स्टॉल और दुकानें लगाई गई है। देहरादून, ऋषिकेश, ज्वालापुर, मेरठ, बिजनौर, बरेली से दुकानदार पहुंचने लगे हैं। रविवार को पालिकाध्यक्ष उमेश चरण गुसाईं मेले का विधिवत रूप से शुभारंभ करेंगे। मेला 30 दिसंबर तक चलेगा। पालिकाध्यक्ष उमेश चरण गुसाईं ने बताया कि शहरवासियों के मनोरंजन के लिए प्रत्येक वर्ष की भांति इसबार भी बाल मेला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं जिसमें कई प्रसिद्ध कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें