फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां के वार्षिक श्राद्ध पर मेधावियों को दी धनराशि

विज्ञापन
विज्ञापन
कंडीसौड़ (टिहरी)। राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक प्रताप सिंह बिष्ट (संघर्ष) व उनके परिजनों ने अपनी माता स्व. बचनी देई के वार्षिक श्राद्ध पर स्व. शिव सिंह बिष्ट राजकीय इंटर कालेज के मेधावी छात्र-छात्राआें के लिए प्रति वर्ष 33 हजार रुपये की आर्थिक मदद देने की बात कही है। कालेज में आयोजित कार्यक्रम में परिजनों ने स्कूल के 23 मेधीवी छात्र-छात्राओं को 33 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी। उनके इस प्रयास का क्षेत्र के लोगाें ने स्वागत किया है। इस मौके पर स्व. बचनी देई के पुत्र संघर्ष सहित कर्नल महीपाल सिंह बिष्ट, डॉ. बुद्धि सिंह बिष्ट और भीम सिंह बिष्ट, कांग्रेस जिलाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट, प्रमुख बबीता शाह, बीईओ शोभाराम उनियाल, भीमचंद रमोला, प्रधान गंभीर सिंह गुसाईं, बुद्वि सिंह बिष्ट और उम्मेद सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें