फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पिपलेथ में भी नहीं परोसी जा सकेगी शराब

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। अब पिपलेथ गांव में भी शराब पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया है। ग्रामीणों ने निर्णय लिया कि इसका उल्लघंन करने पर दंडित किया जाएगा।
विज्ञापन

नरेंद्रनगर प्रखंड के पिपलेथ गांव में हुई बैठक में सार्वजनिक कार्यों में पूर्ण रूप से शराबबंदी का निर्णय लिया गया। कहा गया कि पहाड़ में शराब का बढ़ता प्रचलन महिलाओं के साथ ही युवा पीढ़ी के लिए भी खतरे की घंटी बजा रहा है। शादी-विवाह आदि समारोहों में बढ़ते झगड़ों के मामलों के लिए शराब जिम्मेदार है। बैठक की अध्यक्षता करते हुए ग्राम प्रधान भावना भंडारी ने कहा कि गांव में अब किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रमों में शराब नहीं परोसी जाएगी। इसका उल्लंघन करने वाले व्यक्ति पर पहले एक हजार रुपये का अर्थदंड और दूसरी बार सामाजिक बहिष्कार के साथ ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले चंबा के ग्राम गुल्डी, सौड़, चोपड़ियाल गांव, जड़ीपानी और नरेंद्रनगर के कठिया गांव में शराब को पूरी तरह से प्रतिबंधित किया गया है। बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्य अंजू देवी, समाजसेवी धूम सिंह नेगी, अरण्य रंजन, राजेंद्र भंडारी, कमला देवी, महिला मंगल दल अध्यक्ष विशनदेई, कुंवर सिंह नेगी, भगवान सिंह नेगी, कविता देवी, सुशीला देवी, भवानी देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें