नरेंद्रनगर में रक्त दान करने वाले लोगों को वितरित किए गए प्रमाणपत्र।
- फोटो : NEW TEHRI
संत निरंकारी मिशन नरेंद्रनगर की पहल पर रविवार को सत्संग भवन में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 64 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर का शुभारंभ मिशन के जोनल इंचार्ज हरभजन सिंह ने किया। उन्होंने बताया राज्यभर में मिशन की ओर से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में एम्स ऋषिकेश की डा. गरिमा, डा. दीक्षा, दिनेश चंद्र सेमवाल, दीपेंद्र नेगी, विजय नेगी, विपिन, ऊषा, सपना, रीता, क्षेत्रीय संचालक गब्बर सिंह चौहान, संयोजक कल्याण सिंह नेगी, रमेश असवाल, राजगीर मियां, अमित राणा आदि उपस्थित रहे।