राजकीय महाविद्यालय में 4-जी कनेक्टिविटी के साथ वाईफाई का शुभारंभ किया गया है। मुख्य अतिथि उपाध्यक्ष उच्च शिक्षा उन्नयन समिति डा. दीप्ति रावत, विशिष्ठ अतिथि ऑनलाइन शिक्षण कार्य की राज्य नोडल अधिकारी डा. रचना नौटियाल और जीएमवीएन के अध्यक्ष महावीर सिंह रागड़ ने शुभारंभ किया। इस मौके पर डा. राजेश सिंह, डा. पंकज पांडे, जिला पंचायत उपाध्यक्ष भोला सिंह परमार, जिपं सदस्य सनवीर बेलवाल, वीरेंद्र राणा, अभिलाषा, बीना, रोहित रावत, कमल रावत, पृथ्वी सिंह रावत, अमित असवाल और हीरामणि गौड़ आदि मौजूद थे। संवाद