फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: ताइक्वांडो एसोसिएशन के 31 छात्र-छात्राएं सदस्य बने

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। देवभूमि आईटीएफयू ताइक्वांडो एसोसिएशन उत्तराखंड ने चंबा विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के 31 छात्र-छात्राओं को एसोसिएशन का सदस्य प्रमाण पत्र प्रदान किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार राठौर ने कहा कि सदस्य छात्र अपना प्रशिक्षण पूरा करने के बाद नेशनल और इंटरनेशनल चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगे। इसमें संस्थान और प्रदेश सरकार उनकी हर संभव मदद करेगी। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण छात्रों के लिए अपनी आत्मरक्षा में भी महत्वपूर्ण साबित होगा। अध्यक्ष ने कहा कि ताइक्वांडो प्रशिक्षण चंबा विद्या मंदिर से शुरू किया गया है। जल्द ही जिले में अन्य कॉलेज के छात्रों को भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस मौके पर प्रभारी प्रधानाचार्य महावीर सिंह नेगी, सुरजीत सिंह पुंडीर, केशवानंद मैठाणी, रविंद्र सिंह राणा, अनिल भट्ट, राजेश सिंह नेगी और संस्था की मैनेजर अनुष्का खणका आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें