सेवा-टीएचडीसी ने टीएचडीसी चिकित्सकों के सहयोग से जाखणीधार के ढुंग गांव में ब्लॉक प्रमुख सुनीता देवी की मांग पर निशुल्क शिविर आयोजित किया। शिविर में चिकित्सकों ने 101 पुरुष और 126 महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं वितरित कीं। डॉ. नमिता डिमरी, डॉ. आरएसके श्रीवास्तव, डॉ. वरण त्रिपाठी ने ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। सेवा-टीएसडीसी के पर्यावरण अधिकारी केएस पंवार ने बताया कि बांध प्रभावित क्षेत्र के लोगों को गांव में ही स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए जनप्रतिनिधियों की मांग पर शिविर लगाए जाते हैं। प्रधान केशव सिंह रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य वीरपाल सिंह रावत ने शिविर लगाने पर आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्र में सिलाई और कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र खोलने की मांग की। संवाद