फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: भटवाड़ी के 21 गांव व पुरोला के दो वार्ड में शत-प्रतिशत यूसीसी पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो सहित
विज्ञापन

- ग्राम प्रधानों व सभासदों को सम्मानित, शेष क्षेत्रों में अभियान जारी
भटवाड़ी के 21 गांव व पुरोला के दो वार्ड में शत-प्रतिशत यूसीसी पंजीकरण
पुरोला/भटवाड़ी। समान नागरिक संहिता के तहत भटवाड़ी विकास खंड की 86 में से 21 ग्राम पंचायतों ने शत-प्रतिशत पंजीकरण पूरा किया। इस उपलब्धि पर विकास खंड कार्यालय में खंड विकास अधिकारी डॉ. अमित मंमगाई ने ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया और जल्द ही अन्य पंचायतों में भी पंजीकरण पूरा करने की बात कही। वहीं, पुरोला नगर पालिका के वार्ड नंबर 4 और 7 में शत-प्रतिशत विवाह पंजीकरण सुनिश्चित किया गया। अधिशासी अधिकारी प्रदीप दयाल ने बताया कि वर्ष 2010 के बाद हुए सभी विवाहों के पंजीकरण के लिए विशेष अभियान चलाया गया। वार्ड 4 की सभासद करुणा बिष्ट और वार्ड 7 के सभासद रितेश गोदियाल ने घर–घर संपर्क कर प्रत्येक पात्र दंपत्ति का पंजीकरण पूरा कराया। नगर पालिका अध्यक्ष बिहारी लाल शाह ने दोनों वार्डों की टीमों को सम्मानित कर बधाई दी और शेष वार्डों में भी पंजीकरण जल्द पूरा करने का आह्वान किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें