विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपादित करने के लिए एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने जिले की सभी छह विधानसभा क्षेत्रों के लिए 18 फ्लाइंग स्क्वायड (उड़नदस्ता) टीमों का गठन किया है। उन्होंने फ्लाइंग स्क्वायड टीमों की बैठक लेते हुए जरूरी निर्देश दिए। कहा कि निर्वाचन आयोग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों और आचार संहिता का पूरी तरह से पालन करना सुनिश्चित करें। बताया कि 15 जनवरी तक किसी भी तरह की जनसभा, रैली पर आयोग ने प्रतिबंध लगाया है। बैठक में एएसपी राजन सिंह, सीओ सुरेंद्र प्रसाद बलूनी, महेश चंद्र बिंजोला सहित उड़नदस्ता टीमों के 54 कार्मिक उपस्थित रहे।