फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदा से निपटने को अलर्ट मोड पर रहे अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नरेंद्रनगर (टिहरी)। आपदा प्रबंधन की तैयारियों को लेकर एसडीएम युक्ता मिश्रा की अध्यक्षता में अधिकारियों की बैठक हुई। एसडीएम ने अधिकारियों को आपदा से निपटने के लिए अलर्ट मोड पर रहने को कहा। कहा आपदा के दौरान सड़कें बंद होने की स्थिति को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में एडवांस में खाद्यन्न पहुंचा दें। उन्होंने अधिकारियों को अपने विभागों में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा। धारकोट के कमल सिंह ने सड़क निर्माण से खेतों में मलबा गिरने से फसल को नुकसान पहुंचने की शिकायत दर्ज की। डौंर गांव के दरबान सिंह भंडारी ने गांव में पेयजल संकट को देखते हुए नई पेयजल लाइन निर्माण करने की मांग की। इस मौके पर सौरभ चमोली, मनोज कुमार, ओमप्रकाश वर्मा, जयेंद्र राणा,मंगल सिंह, प्रेम सिंह रावत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें