फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीबी मुक्त भारत के लिए नमूने लेगा स्वास्थ्य विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। पुनरीक्षित राष्ट्रीय क्षय नियंत्रण कार्यक्रम के तहत 2024 तक टीबी मुक्त भारत का लक्ष्य हासिल करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम 29 जून से 12 जुलाई तक नए केसों की तलाश अभियान के तहत घर-घर जाकर संभावित टीबी मरीजों की जांच करेंगे। बीमारी के लक्षण मिलने पर मरीज के बलगम के नमूने लिए जाएंगे। सीएमओ डा. भागीरथी जंगपांगी ने आम जनता से जांच में सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि क्षय नियंत्रण कार्यक्रम के लिए थौलधार ब्लाक के बैलगांव, तिखोन, मंजकोट, लिगलथा, मंजकोट, बोघर, बडवालगांव, कुनेर, इच्छोनी, कंस्यूड़, झकोगी, बरनू, क्यारी, डांडी, सिडाणा, प्रतापनगर ब्लाक में ग्राम भेलुंता, मांजफ, लंबगांव, गैर सिनवालगांव, मुखमालगांव, दीनगांव और जाखणीधार ब्लाक में नंदगांव, गडोलिया, स्वाड़ी, मंदार, रतोली और झेलम आदि गांव का चयन किया गया है। उन्होंने कहा कि टीम इन गांवों में जाकर संभावित लोगों की जांच कर रिपोर्ट तैयार करेगी। उसके बाद पाजीटिव मरीजों का इलाज शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें