फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह माह का नि:शुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लंबगांव (टिहरी)। सेवा टीएचडीसी की पहल पर बांध प्रभावित प्रतापनगर क्षेत्र मोटना में आयोजित छह माह का नि:शुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण संपन्न हो गया। समापन अवसर पर छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। टिहरी बांध प्रभावित विकास समिति की ओर से 38 युवक और युवतियों को छह माह का कंप्यूटर प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण दौरान नियमित उपस्थिति और उत्कृष्ट कार्यों के लिए कुसुम, काजल रावत और रवीना को सम्मानित किया गया। इस मौके पर सेवा टीएचडीसी के वरिष्ठ जन संपर्क अधिकारी वाईएस चौहान, पर्यावरण अधिकारी महेंद्र सिंह राणा,सैन सिंह पंवार, त्रिलोक सिंह रावत, प्रधान राजेंद्र सिंह रावत,अरविंद कलूडा उपस्थित रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें